कुरुक्षेत्र : गुरदीप गुजराल (TSN)- अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में हरियाणा पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कल हरियाणा पवेलियन का विधिवत रूप से उद्घाटन किया था और पूरे पवेलियन का जायजा लिया था। हरियाणा पवेलियन में हरियाणा की संस्कृति के साथ-साथ हरियाणा का खानपान व हरियाणा की कार्यशाली भी देखने के लिए लोग हरियाणा पवेलियन में पहुंच रहे है।
हरियाणा की संस्कृति,खानपान व रहन-सहन की मिली झलक
हरियाणा पवेलियन में पगड़ी, चूरमा देसी घी से निर्मित अन्य खानपान,बुजुर्गों द्वारा बनाई गई जा रही दरिया व अन्य सामान आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। डॉ महा सिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणा पवेलियन में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। क्योंकि हरियाणा पवेलियन में हरियाणा से जुड़ी सभी चीज मिल रही है । उन्होंने कहा कि हरियाणा की संस्कृति हरियाणा का खानपान व हरियाणा का रहन-सहन सभी लोग पसंद कर रहे हैं और वह खुद हरियाणा पवेलियन में खींचे चले आ रहे हैं।







