रेवाड़ी (अकुंर कपूर): हरियाणा के रेवाड़ी में 27 वर्षीय युवक बेरहमी से निर्मम हत्या के बाद लोगों में काफी रोष है। वहीं मां का कहना है कि हमें खून के बदले खून चाहिए तभी मेरे बेटे को न्याय मिलेगा। बता दें कि हत्या सिर्फ चंद पैसों के लेनदेन को लेकर की गई। सिटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार की सुबह सिटी पुलिस को टीपी स्कीम कॉलोनी में काली माता मंदिर वाले रोड पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक की छाती, पैर और सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। उसकी पहचान शहर के ही मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी दिनेश उर्फ छोटू के रूप में हुई। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उसकी हत्या किसने और क्यों की। मृतक की मां की माने तो पैसों का लेनदेन था जिसकी वजह से सनी नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।







