Home Faridabad नगर निगम कर्मचारियों की दो दिन की पेन डाउन और...

नगर निगम कर्मचारियों की दो दिन की पेन डाउन और टूल डाउन हड़ताल की घोषणा…हरियाणा के 93 शहरों में होगा प्रदर्शन

125
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के जिले फरीदाबाद में नगर निगम कर्मचारियों ने दो दिन की पेन डाउन और टूल डाउन हड़ताल की चेतावनी दी है। बता दें की यह टूल डाउन और पेन डाउन की हड़ताल हरियाणा के 93 शहरों में प्रदर्शन करेंगे । लेकिन इस दौरान फायर विभाग इसमें शामिल नहीं होगा । इसकी जानकारी आज नगरपालिका कर्मचारी हरियाणा संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने दी ।
9 साल होने के बावजूद ईको ग्रीन ने नहीं किया सही काम 
नरेश शास्त्री ने बताया की उनकी पिछली कई वर्षो से सरकार से मांगे चली आ रही है, जैसे कच्चे कर्मचारियों  को पक्का किया जाए , रिक्त पदों को जल्द भरा जाए पदोन्नति की जाय ,पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए,  गुरुग्राम में निकाले गए 3480 कर्मचारियों को जल्द बहाल किया जाए ,फरीदाबाद में निलंबित किए गए जेई को बहाल किया जाए । वहीं उन्होंने अपनी कई अन्य मांगों को गिनवाते हुए कहा की सरकार से उनकी कई मांगों को लेकर 2022 में सहमति बनी थी,  लेकिन उनकी मांगों पर आजतक विचार नहीं किया गया । सरकार उनकी बार बार अनदेखी कर रही है जबकि कोरोना काल में सफाई कर्मचारियों ने सेवा करते करते अपनी जान तक दे दी । नरेश शास्त्री ने बताया की केवल फरीदाबाद में सफाई व्यवस्था लचर है, इसका जिम्मेदार सफाई कर्मचारी नहीं है इसकी जिम्मेदार ईको ग्रीन है । ईको ग्रीन को 9 साल हो गए, लेकिन ईको ग्रीन ने सही से काम नहीं किया वह चाहते है की इको ग्रीन सहित अन्य ठेकों पर दिए गए कंपनियों की  जांच कराई जाए । वही इस मौके पर नरेश शास्त्री ने कहा कि उनकी यह दो दिन की टूल डाउन और हड़ताल है इसके बाद भी यदि सरकार नहीं जागती है तो मजबूरन उन्हें कड़े फैसले लेने होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here