गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)– सोहना के वार्ड नम्बर 15 में वार्ड पार्षद द्वारा फ्री कैम्प का आयोजन कराया गया । इस दौरान परिवार पहचान पत्र,आधार कार्ड,पैन कार्ड,वोटर कार्ड व चिरायु कार्ड की त्रुटियों को दूर किया गया वही नए कार्ड भी बनाए गए ।
हालांकि इस कैम्प के दौरान उन लोगों की समस्याओं का समाधान नही हो पाया जिनके फिंगर प्रिंट मुफ्त राशन वितरण के दौरान मशीन में नही आ पाते है ।जिसका समाधान नही होने का कारण यह माना जा रहा है कि कैम्प में उस आधार कार्ड की मशीन को शामिल नही किया गया, जिसमें आधार अपडेट हो सके । अगर वार्ड पार्षद की माने तो सोहना को आदर्श वार्ड बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है, वही दूसरी तरफ सोहना नगर परिषद को ही आदर्श बनाने के लिए पहल की जा रही है, लेकिन देखना इस बात का होगा कि वार्ड पार्षद अपने मनसूबे में कब तक कामयाब हो पाते है ।







