गुरदीप गुजराल,कुरुक्षेत्र(TSN): अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 में लगाए गए स्टॉल हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। शिल्प कला के अद्भुत नमूने इस महोत्सव में देखने के लिए मिल रहे हैं।
वहीं शिल्पकार सिराज बिहार के गांव भागलपुर से महिलाओं के लिए सिल्क की साड़ियां, सूट और दुपट्टे बनाकर महोत्सव में लाए हैं। इसमें 1500 रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक के सूट और साडियां शामिल हैं। अहम पहलू यह है कि जब से गीता जयंती शुरू हुई है तब से शिल्पकार महोत्सव में पहुंच रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के शिल्प मेले में एक स्टॉल पर शिल्पकार सिराज ने सिल्क शिल्पकला को सजाया है।
शिल्पकार सिराज ने बताया कि जब से गीता जयंती शुरू हुई है तब से बिहार से सिल्क की साडी, सूट और दुपट्टे की शिल्पकला को यहां प्रदर्शित किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव उनके लिए खास है पिछले वर्ष महोत्सव में लगभग 5 लाख रुपए का सिल्क का सामान बेचा और यहां की बेटियां और महिलाएं उनके सिल्क के सूट, साड़ियों और दुपट्टे को बडे चाव से खरीदती हैं।







