Home Crime बाइक से पटाखा फोड़ना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा इतना...

बाइक से पटाखा फोड़ना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा इतना भारी भरकम चालान कि…रह जाएंगे आप हैरान

207
0

महेंद्रगढ़ (एकता): हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक बुलेट राजा को पटाखे फोड़ना महंगा पड़ गया। बता दें कि पुलिस ने 32 हजार का चालान काटकर युवक को हिरासत में लिया और उसका बुलेट जब्त किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस ने शहर की आसपास गलियों में मोटरसाइकिलों पर आवारा बदमाश युवकों के घूमते हुए बाइक के चालान काटे हैं।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इसके अलावा बाइकों के बिना दस्तावेज, बिना हेलमेट, बाइक पर तीन सवारियां मोटरसाइकिल पर बैठाने के चालान काटे और ट्रैफिक नियमों के बारे में युवाओं को पाठ पढ़ाया। पुलिस ने अपील की कि 18 साल से छोटे बच्चों को कोई भी वाहन चलाने के लिए ना दें और नंबर प्लेट पर कुछ भी ना लिखे। नहीं तो बच्चों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। साथ ही बच्चों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here