Home Accident पंचकूला की SHO नेहा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, महाराष्ट्र में...

पंचकूला की SHO नेहा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, महाराष्ट्र में रेड से लौट रही थी वापस

278
0

चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): पंचकूला से बड़ी खबर सामने आई है, जहां महिला थाना पंचकूला की एसएचओ नेहा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत होने से थाने में मातम छा गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसा शनिवार सुबह महाराष्ट्र के वर्धा जिले में हुआ।

जहां एसएचओ नेहा अपनी टीम के साथ महाराष्ट्र में रेड पर गई हुई थी और वापस लौटते समय उनकी जीप एक ट्रक से टकरा गई। जिससे हादसे में उनकी मौत हो गई। बता दें कि इंस्पेक्टर नेहा चौहान के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। थाने में माहौल गमगीन बना हुआ है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here