Home Haryana बीजेपी पूर्व विधायक ने आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं को बांटे...

बीजेपी पूर्व विधायक ने आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं को बांटे मुफ्त गैस कनेक्शन

125
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- नीलोखेड़ी विधानसभा के पधाना और तखाना मे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे पूर्व विधायक ने आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं को उज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए । इसी मौके पर कुछ पात्र लोगों को पेंशन के प्रमाण- पत्र भी विधायक ने वितरित किये। इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवानदास  कबीरपंथी ने सरकारी विभागों द्वारा लगाए स्टालों का अवलोकन भी किया और केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली।
भारत संकल्प यात्रा का पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत 
 भारत संकल्प यात्रा का जिले के गाँव तखाना कलोनी तरावड़ी  में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में पहुंचे विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने लोगो को सरकार की नवीनतम योजनाओ की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि जिस प्रकार से देश की अर्थ व्यवस्था में सुधार हुआ है, विपक्ष की पार्टियां इसकी कल्पना भी नहीं कर सकती थी। प्रधानमंत्री ने उज्जवला योजना से लेकर प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं प्रारंभ करके हर वर्ग का ध्यान रखा है। देश मे लोगो को स्वच्छ जल जहां उपलब्ध हो रहा है, वहीं गरीब लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध करवा कर उनका सम्मान किया गया है। ऐसी अनेक योजनाएं है जिनका लाभ लेकर हर वर्ग समृद्ध व खुशहाल बन रहा है। जिसका आम जन लाभ भी उठा रहे है। कार्यक्रम में पहुंची विभिन्न लाभार्थी महिलाओं ने कहा जब से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्जवल योजना चली है तब से ग्रामीण महिलाओं को काफी फायदा मिल रहा है ।वही कार्यक्रम में पहुंचे  लोगों ने कहा कि आयुष्मान योजना का लोगों को काफी फायदा मिल रहा है क्योंकि पहले निजी अस्पतालों में इलाज करने में उन्हें काफी दिक्कत होती थी, लेकिन जब से आयुष्मान भारत योजना चली है,तब से उन्हें किसी भी गंभीर बीमारी का इलाज करने के लिए इसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ती ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here