Home politics “इब हरियाणा के लाल ने एक मौका केजरीवाल नै” के संदेश को...

“इब हरियाणा के लाल ने एक मौका केजरीवाल नै” के संदेश को लेकर जनता के बीच जाएगी… AAP

143
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा निकालने जा रही है । ये यात्रा  “इब हरियाणा के लाल ने एक मौका केजरीवाल नै” के नाम से प्रदेश की 90 विधानसभाओं में  निकाली जाएगी।आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय से प्रेस वार्ता में बताया कि 15 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे । उनके साथ प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और अंबाला लोकसभा उपाध्यक्ष सुरेंद्र राठी भी मौजूद रहे।
90 विधानसभाओं और 10 लोकसभा क्षेत्रों में जाने का  करेंगे काम
डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि  सिरसा से शुरू होने वाले यात्रा का नेतृत्व डॉ. अशोक तंवर करेंगे। महेंद्रगढ़ से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व अनुराग ढांडा करेंगे। कालका से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व चौ. निर्मल सिंह करेंगे जबकि फरीदाबाद से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व खुद डॉ. सुशील गुप्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से शुरू हुई यात्रा जींद में खत्म होगी। सिरसा से शुरू हुई यात्रा भिवानी में और कालका से शुरू हुई यात्रा पानीपत में और महेंद्रगढ़ से शुरू हुई यात्रा कैथल में खत्म होगी। इसके तहत 90 विधानसभाओं का दौरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान हरियाणा की बदहाल स्थिति के बदलाव के लिए प्रदेश की जनता को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगें। उन्होंने कहा कि सुबह से शुरू होकर यात्रा का ठहराव गांवों में किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि 15 दिसंबर से शुरू होने वाली यात्रा में प्रदेश के आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 10 दिन चलने वाली यात्रा के माध्यम से 90 विधानसभाओं और 10 लोकसभा क्षेत्रों में जाने का काम करेंगे और प्रदेश के चारों कोनों से शुरू होने वाली यात्रा पूरे प्रदेश में बदलाव का संदेश देगी।उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में नया हरियाणा बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज सत्तासीन पार्टियां और विपक्ष पूरी तरह से फेल हो चुका है। आम आदमी पार्टी ही जनता के सामने मजबूत विकल्प है। किसान, मजदूर, गरीबों के उत्थान, चिकित्सा, बेहतर शिक्षा और युवाओं के रोजगार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेंगे। उन्होंने राजनीति से विमुख हुए लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि विभिन्न पार्टियों के जनता विरोधी नीतियों से परेशान होकर राजनीति से दूरी बनाने लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होकर भ्रष्टाचार, युवाओं के रोजगार और प्रदेश में फैलते नशे के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here