अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में मेरी उडारी लेडीज क्लब होली को खुशहाल करने के लिए निकल पड़ी हैं। मेरी उडारी लेडीज क्लब ने वृद्धाश्रम के बाद चाइल्ड ऑब्जरवेशन होम में जाकर बच्चों के साथ होली मनाई। इस दौरान अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा भी मौजूद रही। उन्होंने सभी बच्चों के साथ कुछ देर बातचीत की। उनकी शिक्षा के बारे में पूछा। मेरी उडारी क्लब के सदस्यों ने अपनी होली के साथ दूसरों की होली खुशहाल करने का बीड़ा उठाया और उसी के चलते मेरी उडारी लेडीज क्लब के मेंबर बच्चों के लिए गिफ्ट लेकर पहुंचे।
मेयर शक्तिरानी शर्मा ने बच्चों की क्लासिस के लिए फर्स्ट इन क्लास ऐप के जरिए बच्चों को पढ़ाई करवाने के लिए अधिकारियों से बात करने की बात कही। मेयर ने बच्चों की अच्छी बुद्धि और उनके लिए कामना की कि जल्द वो यहा से निकलकर अपने घरों में जाकर त्योहार मनाए। लेडीज क्लब अंबाला का एकमात्र क्लब है, जो लगातार नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। क्लब के मेंबर वृद्धाश्रम से होली मनाने के बाद चाइल्ड ऑब्जरवेशन होम में बच्चों के साथ होली मनाने पहुंचे। उन्होंने बच्चों की शिक्षा के बारे में पूछा और उन्हें होली का गिफ्ट दिया। इसके साथ ही सभी सदस्यों ने उन्हें होली की खूब शुभकामनाएं दी।







