Home Ambala ताइवान के अमरूद और पाकिस्तानी नींबू की खेती ने बदली हरियाणा के...

ताइवान के अमरूद और पाकिस्तानी नींबू की खेती ने बदली हरियाणा के किसान की किस्मत, आज कमा रहा है लाखों

203
0

पलवल (एकता): आज के समय में हर कोई शख्स पैसे कमाने के लिए कुछ न कुछ जुगाड़ कर रहा हैं। कोई खेती, कला, कुश्ती ऐसे कई कामों से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी मेहनत का फल भी उन्हें मिल रहा है। जिससे वह लाखों रुपए भी कमा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हरियाणा के किसान भी देश में अपनी थोड़ी जगह तो बना ही चुके हैं। वह अपने अनोखे तरीकों से खेती कर सबको चौंका रहे हैं। वह खेती के अलग-अलग पैंतरे सीखकर लाखों रुपए कमा रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार ऐसा ही कारनामा प्रदेश के पलवल के अलावलपुर के किसान ओमप्रकाश ने कर दिखाया। बता दें कि उनकी 25 साल की मेहनत आज भी रंग ला रही है। वह इतने सालों से ताइवान पिंक नस्ल के अमरूद और पाकिस्तानी नींबू की खेती कर रहे हैं। बता दें कि यह पाकिस्तानी नींबू पंजाब से आया था। किसान ओमप्रकाश ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने बागवानी से 3000 पौधे लिए थे। 2 एकड़ में अमरुद की नस्ल को लगाया था, जिसको वह हर साल एक लाख के पट्टे पर दे देते हैं। उन्होंने 2 एकड़ में अमरूद और 1 एकड़ में पाकिस्तानी नींबू की फसल लगाई है।

5 साल के पेड़ से 100 किलो नींबू 

जानकारी के मुताबिक नींबू उगाने का सही मौसम सर्दियों का होता है, जिसमें 5 साल का पेड़ करीब 100 किलो नींबू दे देता है। खास बात यह है कि इसका छिलका कागज की तरह पतला होता है। जिससे थोड़े ही महीनों में 25 से 30 हजार रुपए का मुनाफा कमाया जा सकता है। किसान ओमप्रकाश के साथ करीब 750 किसान सूरत, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के किसान उनसे जुड़े हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here