लक्ष्य वर्मा,करनाल(TSN): इस बार प्रदेश के मौसम गेंहू की फसल के अनुरूप बना हुआ हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए भारतीय गेंहू एवं जौ अनुसंधान संस्थान ने देश में गेहूं की बंपर पैदावार होने का अनुमान लगाया हैं। बरसात के बाद तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के चलने से गेंहू की फसल में बेहतर फुटाव होगा। हालंकि 15 जनवरी के बाद मार्च महीने तक मौसम कैसा रहेगा इसका प्रभाव भी गेंहू की फसल पर होगा। संस्थान के अनुसार किसानों के लिए मौसम अनुकूल गेंहू की किस्में मौजूद है ऐसे में अगेती और पछेती बिजाई से भी किसानों को उन्नत पैदावार मिलेगी ।
भारतीय गेंहू एवं जौ अनुसंधान संस्थान ने निदेशक ज्ञानेंद्र सिंह ने मौसम के मिजाज और गेंहू सीजन को लेकर महत्पूर्ण जानकारी दी। ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बीते दिनों में हुई बरसात से तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट आई है और खेतो में नमी की मात्रा बढ़ी हैं। ठंडी हवा चलने से प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है ये सभी हालात गेंहू की फसल के लिए अनुकूल हैं। तापमान कम होने से गेंहू में बेहतर फुटाव होगा, जिससे अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।
गेंहू अनुसंधान संस्थान के निदेशक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा और पंजाब में करीब 15 प्रतिशत क्षेत्र ऐसा है जहां गेंहू की पछेति बिजाई की जाती है। धान और गन्ने की कुछ किस्मों के कटाई देरी से होती है ऐसे किसान गेंहू की पछेती बिजाई करते है, लेकिन गेंहू संस्थान ऐसे कई मौसम अनुकूल किस्म उपलब्ध करवाते है जिनका उत्पादन देरी से बिजाई के बावजूद अच्छा होता हैं।







