Home Haryana अंबाला में सीजन की पहली धुंध से छिपा पूरा शहर, वाहन चालकों...

अंबाला में सीजन की पहली धुंध से छिपा पूरा शहर, वाहन चालकों को आई मुश्किलें

190
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा में कंपकंपाती ठंड से लोग ठिठुरने लगे हैं। बता दें कि अंबाला में सीजन की पहली धुंध देखी गई। जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। लोग आग सेंकने पर मजबूर हो गए हैं। हालांकि अभी तक अंबाला में ठंड न के बराबर पड़ रही थी लेकिन धुंध के बाद ठंड बढ़ने के आसार पैदा हो गए। इसके साथ ही गेहूं की फसल को काफी फायदा होगा।

वाहन चालकों को धुंध के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुग्राम जिले का तापमान सबसे कम 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिसार के बालसमंद में भी कम तापमान देखने को मिला। मौसम विभाग का कहना है कि बर्फीली हवाओं ने यह ठिठुरन बढ़ाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here