अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अंबाला कैंट PWD रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया। इस दौरान सैंकड़ों फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार इसी दौरान अंबाला के लिए 12 क्रॉस रोड से एक दिव्यांग भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचा। उसने बताया कि उसके मकान पर दबंगों ने कब्जा किया हुआ है। उसने अनिल विज से गुहार लगाई कि वह उसकी फरियाद सुनें। उसने कहा कि इस मामले में पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
इसी दौरान अनिल विज ने तुरंत पुलिस को मकान पर से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। इस मौके सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। गृह मंत्री से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि हम काम करते हैं लोगों को काम की संतुष्टि होनी चाहिए। अबकी बार जनता दरबार में एक बोर्ड भी लगाया गया जिस पर लिखा था कि जो भी झूटी शिकायत लेकर आएगा, उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी। इस बारे में जब गृह मंत्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा की हम ऐसा लगता है की कोई इसका कोई नाजायज फायदा उठाकर किसी की जूठी शिकायत न कर दें। हालांकि बाद में उसके बारे में पता तो चल जाता है परंतु परेशानी तो होती है।







