रोहतक: भारत ने कुश्ती में जो दबदबा कायम किया है, उसे देखकर हर कोई हैरान है। पूरे देश के खिलाड़ियों में एक जुनून-सा पैदा हो गया है। हरियाणा के रोहतक में कुश्ती में ओलंपिक और कॉमनवेल्थ मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को रोहतक में सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं उनको 3 दिन के लिए अंडर 20 और अंडर 15 साल वर्ग में फेडरेशन कप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर से 700 पहलवान शामिल हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण खुद मौजूद रहेंगे।







