Home Haryana रेवाड़ी में भी रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डे पर दिया धरना..सरकार के...

रेवाड़ी में भी रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डे पर दिया धरना..सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

179
0
रेवाड़ी : चन्द्रिका ( TSN)-प्रदेशभर के साथ आज रेवाड़ी में भी सांझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने धरना देकर चक्का जाम किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोडवेज कर्मचारियों के धरने को देखकर पुलिस बल के साथ एंबुलेंस व दमकल की गाड़ी भी तैनात की गई। रोडवेज के चक्का जाम होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो वही प्राइवेट बसों ने बस स्टैंड के अंदर से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया।
साथी कर्मचारियों के परिवार को न्याय दिलाने की मांग 
गौरतलब है कि अंबाला डिपो के  हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी को दीपावली की रात बदमाशों ने बुरी तरह पीटा था। जिसके चलते रोडवेज कर्मचारी की मौ+त हो गई थी। इसी के चलते साँझा मोर्चा की एक बैठक हुई और प्रदेशभर में चक्का जाम का फैसला लिया गया। आज प्रदेश भर के साथ रेवाड़ी में भी रोडवेज का पूर्ण रूप से चक्का जाम रहा। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि जब तक साथी कर्मचारियों के परिवार को न्याय नही मिलेगा,वह तब तक चक्का जाम रखेंगे। रोडवेज के चक्का जाम के चलते यात्रियों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ा। हालांकि प्राइवेट बसों द्वारा बस स्टैंड के अंदर से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया गया।रोडवेज कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल के साथ एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ी भी तैनात की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here