कुरुक्षेत्र : ( TSN)- 23 नवंबर को भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप की पिपली अनाज मंडी में होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने जायजा लिया।
गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि वह रैली का न्यौता देने के लिए पूरे देश में जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज किसानों में सरकार के प्रति जो रोष है जिसको लेकर यह जन आक्रोश रैली रखी गई है। वहीं उन्होंने कहा कि किसानों से संबंधित इस रैली में कई मुद्दे रखे जाएंगे और उसके बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज वह अनाज मंडी पिपली में रैली में क्या व्यवस्था कहां पर ठीक रहेगी इसका जायजा लेने के लिए पहुंचे थे, क्योंकि आगे उनके लगातार कई कार्यक्रम है जिसको लेकर वह सभी तैयारियां पूरी कर रहे हैं।







