Home Haryana महंगाई की मार..कैथल सब्जी मडी में आसमान को छू रहे प्याज के...

महंगाई की मार..कैथल सब्जी मडी में आसमान को छू रहे प्याज के दाम

182
0
कैथल ( TSN)- देशभर में त्योहारों का सीजन चल रहा है,वही दूसरी तरफ प्याज ने अपना रुतबा बढ़ा दिया है जिसके कारण अब आमजन की पहुंच से बाहर प्याज होता नजर आ रहा है। प्याज के बढ़ते दाम आम आदमी की आंखों से आंसू निकल रहे हैं और रसोई में लगने वाला तड़के से प्याज का जाएका गायब हो रहा है। कैथल सब्जी मंडी में प्याज 65 से 80 रुपये प्रति किलो प्याज बिक रहा है। वहीं आम रेडी फेरी वाले 80 रुपये किलो बेच रहे हैं। प्याज के भाव बढ़ने से लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है।
इस वजह से आम आदमी की थाली से प्याज गायब होता दिख रहा
 मौसम संबंधी कारणों से सीजन के प्याज की बुआई में देरी हुई है। इससे फसल की आवक में भी देरी हुई है। खरीफ सीजन के प्याज की आवक अब तक शुरू हो जानी चाहिए थी। रबी सीजन की प्याज का भंडार खत्म होने से आपूर्ति कम हो रही है, जिससे कीमतें बढ़ रही हैं। व्यापारियों के अनुसार आगामी दिनों में प्याज के भाव बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। बारिश की वजह से प्याज की फसल ज्यादा खराब हो गई है प्याज की नई फसल बारिश से खराब हो गई है।  प्याज खराब होने से कीमतों में तेजी आई है। ऐसे में इसका असर कैथल की सब्जी मंडी में भी देखने को मिल रहा है। दाम बढ़ने के बाद प्याज की सप्लाई लेना बंद कर दिया है। पुराना प्याज तो बिक नहीं रहा ऐसे में नई सप्लाई लेकर घाटे का सौदा करना बेवकूफी होगी। ऐसे में प्याज की खरीद बंद कर दी है। पुराना रखा प्याज तो बिक नहीं रहा है, ऐसे में नई सप्लाई लेकर कोई फायदा नहीं है। प्याज के दाम बढ़ने से हमने पिछले दो दिन से प्याज की सप्लाई लेना भी बंद कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here