Home politics कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी ने विपक्ष पर लगाया झूठ की राजनीति...

कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी ने विपक्ष पर लगाया झूठ की राजनीति का आरोप..कहा सरकार लोगो के हित मे कर रही है काम

127
0
कुरुक्षेत्र ( TSN)-कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी ने विपक्ष पर  झूठ की राजनीति का आरोप लगाया है । जिले के लाडवा उपमंडल में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गांव डींग,गांव कालीरोणो, बड़ाचपुर और डेरा पुरबिया में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे सांसद नायब सैनी ने कहा कि  सरकार लोगो के हित मे काम कर रही है । जबकि विपक्ष खासकर कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है ।
सांसद नायब सैनी ने कहा कि जहां मनोहर सरकार आमजन की सरकार है और पोर्टल के माध्यम से अंतिम पायदान तक लोगों को फायदा पहुंचा रही है,  वहीं  कांग्रेस का यह कहना कि पोर्टल को आते ही हटा देंगे भ्रष्टाचार को जन्म देना ही होगा । उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने समस्याएं पैदा की जबकि मनोहर सरकार दिन-रात समस्याओं का समाधान कर रही है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर राजस्थान में सत्ता हथियाई लेकिन किसानों का कर्ज 5 वर्षों में माफ नहीं हुआ,  जबकि  4500 किसानों ने आत्म+हत्या भी की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here