Home Haryana हरियाणा में दिन में तेज गर्मी, 28 सितंबर के बाद राहत की...

हरियाणा में दिन में तेज गर्मी, 28 सितंबर के बाद राहत की संभावना

90
0

हरियाणा |  हरियाणा में फिलहाल दिन के समय तेज गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। बीते रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला नूंह (मेवात) रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान पानीपत के उझा क्षेत्र में 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजस्थान से आ रही शुष्क हवाओं का असर

हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजस्थान के ऊपर एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं चल रही हैं। इसके कारण प्रदेश का मौसम शुष्क और परिवर्तनशील बना रहेगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ बीच-बीच में हल्के बादल भी दिखाई दे सकते हैं।

25 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग ने बताया कि 22 से 24 सितंबर तक प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। 25 सितंबर को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। 26 और 27 सितंबर को मौसम सामान्य रहेगा, दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंडक का अनुभव होगा।

फसलों को नुकसान, सर्वे जारी

हाल ही में हिसार, भिवानी, मेवात, जींद, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों में हुई बारिश के कारण खेतों में पानी भरा हुआ है और फसलें डूबी हुई हैं। राजस्व विभाग के पटवारी नुकसान का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं।

इस साल बरसात में बना रिकॉर्ड

प्रदेश में अब तक 568.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत 411.7 मिमी से 43 प्रतिशत अधिक है। सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में 1116.9 मिमी और सबसे कम सिरसा में 346.6 मिमी रिकॉर्ड हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here