Home Haryana कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने की मुलाकात..चुनाव लड़ने की चर्चा

132
0
हरियाणा, 4 सितम्बर – हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रत्याशियों को लेकर बैठक कर रही हैं. इस बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा हैं.हालांकि हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि  वीरवार को तय हो जाएगा कि दोनों चुनाव लड़ रहे हैं या नहीं।
वीरवार को जारी कर दी जाएगी सूची 
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने  बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। राहुल गांधी के बाद वे दिल्ली में कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर रहे हैं।वहीं हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि वीरवार को तय हो जाएगा कि दोनों चुनाव लड़ रहे हैं या नहीं। उन्होंने बताया कि इस बारे में  सूची भी वीरवार को जारी कर दी जाएगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल,अजय माकन समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here