सोनीपत (एकता): सोनीपत जिले में टेक्सटाइल्स फैक्टरी में भीषण आ+ग लगने का मामला सामने आया है, जहां 25 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। मीडिया सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री में सिंथेटिक व नायलान के धागे से एडहेसिव टेप बनाने का काम किया जाता था। अचानक आ#ग की लपटें इतनी तेज फैली कि फैक्ट्री का दूसरा हिस्सा भी चपेट में आ गया। वहीं कई फीट तक धुंए के गुबार बन गया।
जानकारी के मुताबिक कई घंटों तक भी फैक्ट्री में आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। अचानक बायलर का स्टीम पाइप ध$माके के साथ फटा। जब आग के साथ धुआं फैलने लगा तो सभी कर्मचारियों को बाहर निकला। इस दौरान आ@ग बुझाने के दौरान दो व्यक्ति घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भिजवा दिया गया। फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है।







