कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- पिहोवा कुरुक्षेत्र रोड पर बने डंपिंग जोन को लेकर आज स्थानीय लोगों ने रोष जताया। वहां कूड़ा डालने पहुंचे डंपरों को भी ग्रामीणों द्वारा रोका गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता हरमनदीप सिंह विर्क भी पहुंचे. उन्होंने सरकार व स्थानीय विधायक से गुजारिश की है कि इस डंपिंग जोन को सड़क किनारे से उठाकर शहर से दूर शिफ्ट किया जाए.उन्होंने कहा कि पिहोवा एक धार्मिक नगरी है, जहां पर दुनिया भर से लोग पहुंचते हैं जिससे पिहोवा शहर की छवि भी धूमिल होती है ।
पिहोवा कुरुक्षेत्र रोड पर बने डंपिंग जोन को लेकर आज वहां के स्थानीय लोगों ने रोष जताया। वहां कूड़ा डालने पहुंचे डंपरों को भी ग्रामीणों द्वारा रोका गया। लोगों का कहना है कि जब से यहां पर डंपिंग ग्राउंड बना है तब से बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। वही डंपिंग जोन होने के कारण यहां पर आवारा पशु इकट्ठा होते हैं जो हाद*सों को न्योता देते हैं। कल रात आई तेज हवा के कारण डंपिंग ग्राउंड में पड़ा कचरा उनके घरों में पहुंच गया जिसकी सफाई करना भी उनके लिए मुश्किल साबित हो रहा है और उनके घर बदबू का घर बन चुके है।







