यमुनानगर (एकता): यमुनानगर के शादीपुर गांव के खेतों में उस समय हड़कंप मचा जब ग्रामीणों ने सेना के हेलीकॉप्टर को वहां अचानक लेंडिंग करते देखा। बता दें कि यह मामला सोमवार सुबह का है। इस हेलीकॉप्टर ने चंडीगढ़ से उड़ान भरी थी। लेकिन जब वह शादीपुर की सीमा पर पहुंचा तो लोगों का खेतों में जमावड़ा लग गया। सभी फोन से वीडियो बनाने लगे।

उधर, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही थाना सदर यमुनानगर एसएचओ भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिले का खुफिया तंत्र भी पहुंच गया। दरअसल हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सेना आबादी का ख्याल रखते हुए हेलीकॉप्टर को बहुत आसान तरीके से खेतों में इसे उतारा। हालांकि वह करीब एक घंटे तक वहां रुके रहे, बाद में वह वापस चले गए।







