पानीपत (एकता): नूंह हिं+सा में मा#रे गए युवक अभिषेक के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवार से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने परिवार से मिलकर बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सीएम ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने अभिषेक के माता-पिता से अकेले में भी बात की और परिजनों ने अपनी मांगों को सीएम के सामने रखा। उन्होंने कहा कि नूंह में जो हिं@सा हुई है उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए तभी हमारे बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी। सीएम ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद की मांग की। मुख्यमंत्री इसके बाद सेक्टर 13 एक नजदीकी के घर पहुंचे।







