Home Haryana अखिल भारतीय खटीक समाज ने सदस्यता अभियान को दी नई गति, समीर...

अखिल भारतीय खटीक समाज ने सदस्यता अभियान को दी नई गति, समीर खटीक को मिली राष्ट्रीय समिति में जिम्मेदारी

340
0

भिवानी | अखिल भारतीय खटीक समाज (रजि.) के सदस्यता अभियान को अधिक सक्रिय और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से संगठन ने राष्ट्रीय स्तर पर समिति का विस्तार किया है। इस क्रम में पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और वर्तमान सदस्यता अभियान समिति के राष्ट्रीय संयोजक सिप्पी महेन्द्रा ने सात नए सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की है।

इस नई टीम में हरियाणा से समाज के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव समीर खटीक को राष्ट्रीय सदस्यता समिति में जगह दी गई है। उनकी नियुक्ति को संगठन के भीतर एक मजबूत नेतृत्व की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

समीर खटीक ने जताया आभार, अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

अपनी नियुक्ति पर समीर खटीक ने शीर्ष पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से आगे बढ़ाएंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।

समीर ने यह भी कहा कि अनुभवी और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को संगठन में सक्रिय रूप से शामिल कर सदस्यता अभियान को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाया जाएगा, जिससे समाज की एकता और भागीदारी को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने इस अभियान को समाज की सशक्त उपस्थिति और एकजुटता की दिशा में एक अहम कदम बताया और कहा कि वे इसके लिए निरंतर मेहनत करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here