Home Haryana किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए गुरनाम सिंह चढूनी बैठे अनशन...

किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए गुरनाम सिंह चढूनी बैठे अनशन पर

167
0
कुरुक्षेत्र, 20 दिसंबर -शंभू व खन्नोरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन और किसान नेता जगजीत सिंह ड़ल्लेवाल की सेहत को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप का सभी जिलों में प्रदर्शन चल रहा है.इस प्रदर्शन के दौरान 11 किसान हर जिला स्तर पर अनशन पर बैठें है। इसी कड़ी के चलते किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी कुरुक्षेत्र जिला सचिवालय पर अनशन पर बैठे हैं।
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी का कहना ये 
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी का कहना है कि जब किसान आंदोलन पार्ट _1 हुआ था तब सरकार में किसानों की सभी मांगों को मानने का आश्वासन दिया था लेकिन सरकार ने अभी तक उन मांगों को नहीं माना है जिस कारण यह आंदोलन चल रहा है.उन्होंने कहा कि सरकार ने जब तीन कृषि कानून वापस लिए थे तब यह वायदा किया था कि किसी भी प्राइवेट जगह को मंडी नहीं माना जाएगा लेकिन सरकार अपने इस वादे से पीछे हट रही है.साइलो में किसानों की फसल की खरीद की जा रही है, जो मंडियों को खत्म करने का सरकार का नया तरीका है। उन्होंने कहा कि जब प्राइवेट सेक्टर में फसल बिकेगी तब कंपटीशन होगा और किसान की फसल को उसका दाम नहीं मिल पाएगा।
गुरनाम सिंह चढूनी ने  कहा कि हम आंदोलन कर रहे किसानों को असमर्थन देने के लिए एक दिन का प्रदर्शन कर रहे हैं और इस प्रदर्शन के दौरान हर जिला स्तर पर 11 किसान अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सभी किसान संगठनों की मांगे एक है लेकिन आंदोलन कर रहे किसानों से यह गलती हुई है कि उन्होंने सभी संगठनों को साथ लेकर आंदोलन नहीं लड़ा जिस कारण सरकार किसानों पर हावी हुई।
किसान नेता डलेवाल की सेहत को लेकर जताई चिंता 
 गुरनाम सिंह चढूनी ने किसान नेता डलेवाल की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की उन्होंने कहा कि सरकार को उनसे बातचीत कर इस मसले का समाधान जल्द करना चाहिए। वहीं उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक व्यक्त किया वह 2 मिनट का मौन सभी किसानों ने ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here