यमुनानगर (एकता): शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने हरियाणा के युवाओं को बड़ी राहत दी है। बता दें कि प्रदेश में जल्द 20 हज़ार शिक्षकों की भर्ती होगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रदेश के सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए सरकार ने योजना तैयार की।
इसके लिए जल्द ही 11,000 शिक्षकों की नियमित भर्ती की जाएगी। हरियाणा रोजगार कौशल निगम (HKRN) के तहत, 9,000 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कई मुद्दों पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों को Unapproved किया जाएगा।







