हरियाणा (एकता): Bigg Boss OTT 2 के विजेता एल्विश यादव एक भारतीय youtuber हैं। वह इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी फेमस हैं। हालांकि उनके यूट्यूब चैनल पर 1.20 करोड़ Subscriber हैं। हाल ही में उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिग बॉस OTT में जीत के बाद मुलाकात कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट पर इसकी खुशी भी जताई। मीडिया सूत्रों के अनुसार एल्विश यादव शुरुआत में इस शो में नहीं आना चाहते थे। लेकिन अचानक उन्होंने वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री ली। बता दें कि वह अप्रैल 2016 से हिंदी भाषा की कॉमेडी वीडियो बना रहे हैं।

Elvish ने शो जीतकर रोशन किया हरियाण का नाम
हरियाणवियों का दबदबा हर क्षेत्र में जारी है…
बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता @ElvishYadav से आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर भेंट की।
उन्हें इस शो को जीतने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। pic.twitter.com/1UG4jwIf1q
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 18, 2023
बिग बॉस में एल्विश के सिस्टम और गेम को किया दर्शकों ने काफी पसंद
गौरतलब है कि एल्विश यादव के सिस्टम और गेम को दर्शकों ने काफी पसंद किया। उनके फैंस शो में उनके विजेता बनने की राह देखते थे। काफी लोग उनपर प्यार बरसाते थे। चाहे उनकी वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री हुई लेकिन जब उन्होंने शो का विजेता बन इतिहास रचा तो काफी लोग उनके मुरीद हो गए। हालांकि शो में यूट्यूबर फुकरा इंसान ने उनको कड़ी टक्कर दी थी।








