अंबाला (एकता): हरियाणा में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बता दें कि 16 IAS समेत 28 अफसरों के तबादलों से हड़कंप मच गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार ने यह आदेश जारी किए हैं। बता दें कि सरकार ने 7 जिलों के डीसी बदले हैं। वहीं IAS सुशील सारवान पंचकूला के डीसी लगाए गए हैं।
मनोज कुमार यमुनानगर के जिला उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक आईएएस मंदीप कौर चरखी दादरी की डीसी बनाई गई हैं, इसके साथ ही मनोज कुमार सोनीपत के DC लगाए गए हैं। दूसरी ओर आईएएस राहुल हुड्डा रेवाड़ी के डीसी लगाए गए हैं। मोहम्मद इमारन रजा जींद और आईएएस प्रशांत पंवार फतेहाबाद के डीसी नियुक्त किए गए हैं।







