अंबाला (एकता): हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि आज यानि शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस बारिश से लोगों को तो राहत मिलेगी लेकिन किसानों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी।
बताया जा रहा है कि 13 अगस्त को बारिश का दौर शुरू होगा। जो कि 15 अगस्त तक जारी रहेगा। पंचकूला, अंबाला , यमुनानगर, कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि 8 अगस्त तक जारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा राज्य में 341.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य बारिश से 39% ज्यादा दर्ज हुई है। हरियाणा के 19 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।







