Home Haryana अनिल विज ने राज्यसभा सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की जीत...

अनिल विज ने राज्यसभा सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की जीत पर जताई खुशी

124
0
चंडीगढ़, 28 अगस्त – हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने  12 में से 11 राज्यसभा सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की जीत पर खुशी जताई।वहीं विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा.
 राज्यसभा में 12 में से 11 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत पर अनिल विज ने खुशी जताते हुए कहा कि राज्यसभा में भी भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की गिनती बढ़ गई है। इससे बिल पास करवाने में आसानी होगी। वहीं जननायक जनता पार्टी के आज समाज पार्टी के साथ गठबंधन करने और इनेलो का बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने पर अनिल विज ने कहा कि “जब पतंगों का मौसम आता है तो हर आदमी चाहता है कि मैं पतंग उड़ाऊ लेकिन इनकी पतंगें तो पहले ही कटी हुई हैं। इनमें दम नहीं है पतंग उड़ाने का। पतंग तो भारतीय जनता पार्टी की ही उड़ेगी”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here