कुरुक्षेत्र (एकता): हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एकमात्र शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। बता दें कि काफी भक्त मंदिर में दर्शनों के लिए दूर-दूर से आते हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शक्तिपीठ भद्रकाली मंदिर में पहुंचे। उन्होंने परिवार सहित मंदिर में पूजा-अर्चना की। इतना ही नहीं उन्होंने मां के चरणों में चांदी के घोड़े का जोड़ा अर्पित किया। उन्होंने चांदी के घोड़े चढ़ाने की 5 साल की परंपरा निभाई।

इस दौरान उनके साथ मंदिर में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने भी परिवार सहित मां के चरणों में भी पूजा की।








