अंबाला (अकुंर कपूर): बेटियां हर क्षेत्र में देश व समाज का नाम रोशन कर रही हैं। माता-पिता की सेवा हो या देश-समाज, बेटियां कभी पीछे नहीं हटती। ऐसी ही हरियाणा की गोल्ड मेडलिस्ट बेटी रोहिला ने एक और कामयाबी हासिल की। रोहिला ने हरियाणा ज्यूडिशियरी में दूसरा रैंक हासिल कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया। बता दें कि रोहिला अंबाला कैंट की रहने वाली है।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने एमपी ज्यूडिशियरी भी किया हुआ है। उन्होंने बताया कि शुरू से ही मैं खुद से भी पढ़ा करती थी। आपको बता दें कि रोहिला ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मेहनत, भगवान, परिवार, मित्रों और अपने स्कूल को दिया है। इसके साथ ही वह पंजाब यूनिवर्सिटी में बेच 2015 से 2020 तक गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं। वही उनकी इस कामयाबी पर उनकी दादी मां ने कहा कि कोई बच्चा अपने मां बाप का नाम चमकता है लेकिन रोहिला ने अपने दादा जी का सपना पूरा कर पूरी 7 पीढ़ियों का नाम चमकाया है।







