Home Ambala PM मोदी आज रखेंगे आधारशिला, देश के 508 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी...

PM मोदी आज रखेंगे आधारशिला, देश के 508 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर, हरियाणा के भी 16 स्टेशन शामिल

190
0

अंबाला (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से देश के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आज यानि 6 अगस्त को आधारशिला रखेंगे। इसमें हरियाणा के अंबाला मंडल के 16 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार आज सुबह 11 बजे अमृत भारत योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे।

इनमें अंबाला मंडल के चंडीगढ़ जंक्शन, पटियाला, धूरी जंक्शन, कालका और अंबाला सिटी समेत 16 स्टेशन शामिल हैं। खास बात ये है कि हरियाणा के 15 स्टेशन अत्याधुनिक बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की लागत में 75 करोड़ की वृद्धि हुई है। अंबाला मंडल के अधीन 16 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प 899.06 करोड़ से होगा। इस योजना से यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसके अलावा पटियाला, धूरी जंक्शन, कालका, संगरूर, सरहिंद जंक्शन, आनंदपुर साहिब, नंगल डैम, मलेरकोटला, अंबाला शहर, यमुनानगर का 15.18 करोड़ की लागत से कायाकल्प होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here