Home Haryana कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने किया नामांकन..निकाला रोड शो

कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने किया नामांकन..निकाला रोड शो

177
0
कुरुक्षेत्र, 12 सितम्बर -थानेसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ने आज विशाल रोड शो के साथ अपना नामांकन पत्र भरा। अशोक अरोड़ा हजारों लोगों के काफिले के साथ रोड शो करते हुए चुनावी कार्यालय बैरागी धर्मशाला से  चले और एसडीम ऑफिस पहुंचे। जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा का नामांकन पत्र भरवाया।
इस दौरान नगर के चारों ओर कार्यकर्ताओं का जन.सैलाब उमड़ पाड़ा। भारी संख्या में लोग कंबाइन मशीन, गाड़ियों और अपने-अपने वाहनों से पहुंचे हुए थे।कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा का नामांकन भरवाने के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से  बातचीत में कहा कि आज अशोक अरोड़ा का नामांकन भरवाया है,पूरे हरियाणा में नामांकन भरवाने जा रहा हूं और पूरे हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here