Home Ambala अंबाला-दिल्ली NH पर नगर निगम का पीला पंजा चलते ही ताश के...

अंबाला-दिल्ली NH पर नगर निगम का पीला पंजा चलते ही ताश के पत्तों की तरह गिरी नवनिर्मित बिल्डिंग

189
0

अंबाला (एकता): अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर नवनिर्मित बिल्डिंग पर नगर निगम का पीला पंजा चला। मीडिया सूत्रों के अनुसार तीन जेसीबी ने ताश के पत्तों की तरह बिल्डिंग को गिरा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था। वहीं नगर परिषद की टीम कार्यकारी अधिकारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।

इस मौके पर बिल्डिंग के मालिक दीपक बत्रा का कहना था कि उनके पास सीएलयू से लेकर सभी कागजात मौजूद हैं। उन्होंने नक्शा पास कराने के लिए भी लाखों रुपए नगर परिषद में जमा करवा रखे हैं। दीपक बत्रा का कहना था कि यह कार्रवाई किसी के इशारे पर हो रही है जो गलत है। इसके खिलाफ वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। इनके पास ऑफ लैंड यूज का प्रमाण पत्र भी नहीं हैं, जिसके बाद डिमोलिशिंग की कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here