अंबाला (एकता): न+शे के खिलाफ अंबाला पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। सीआईए-2 की टीम के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कमिश्नर निवास अंबाला कैंट के पास नाकाबंदी की।
पुलिस ने महिला और एक युवक से तलाशी के दौरान 680 नशीले कैप्सूल, 10 ग्राम हीरोइन और एक चा#कू बरामद किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। डीएसपी अंबाला कैंट ने बताया कि CIA-2 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कच्चा बाजार निवासी रजनी अपने साथी प्रथम (लाल कुर्ती निवासी) के साथ न+शा बेचने का धं$धा करती है।







