Home Haryana हरियाणा के कृषि मंत्री बोले- लंपी वायरस के प्रकोप के चलते मंगवाई...

हरियाणा के कृषि मंत्री बोले- लंपी वायरस के प्रकोप के चलते मंगवाई 20 लाख वैक्सीन

181
0

चरखी दादरी: हरियाणा में लंपी स्किन वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसी के चलते हरियाणा के कृषि और किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि जल्द ही इस लंपी वायरस पर काबू पाया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने मवेशियों की वैक्सीनेशन के लिए 20 लाख वैक्सीन मंगवाई है।

हरियाणा सरकार लंपी बीमारी पर काबू पाने के लिए पुख्ता और व्यापक प्रबंध कर रही है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा 20 लाख वैक्सीन मंगवाई गई हैं, जो जल्द मिल जाएंगी। कृषि मंत्री ने हर एक शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अगर कोई अधिकारी कोताही बरतता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फौगाट की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले पर जेपी दलाल ने कहा कि कानून द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here