बहादुरगढ़ (एकता): हरियाणा वासियों के लिए राहत भरी खबर है। रोहतक वालों के लिए अब दिल्ली जाना आसान होगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार खास बात यह है कि हरियाणा सरकार ने बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से मेट्रो रेल की सेवा आसान कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मेट्रो का निर्माण काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। 2023-24 के बजट में मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी। बहादुरगढ़ का स्थान सबसे उपयुक्त माना गया। बता दें कि हाईवे के बीच-बीच में मेट्रो लाइन को तैयार करने के लिए फिजिबिलिटी सर्वे किया गया। मेट्रो को बहादुरगढ़ से रोहतक तक ले जाने के पहले चरण में केवल दो स्टेशन ही तैयार होंगे।







