करनाल (एकता): हरियाणा में आज लिपिक कर्मचारियों की हड़ताल का 30वां दिन है। जिसके चलते प्रदेशभर में कहीं थाली तो कहीं ढोल बजाकर प्रद+र्शन किया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार करनाल में प्रदेश स्तरीय क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले कर्मचारियों ने लघु सचिवालय परिसर के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रद#र्शन किया। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के प्रदर्शन का आज 30वां दिन हैं और भूख हड़ताल का 13वां दिन है।
कर्मचारियों की मांग है कि उनकी सैलरी 35400 की जाए। कई जगहों पर कर्मचारियों ने ‘थाली बजाओ सरकार जगाओ’ के नाम से प्रद@र्शन किया। इनका कहना है कि वह जनता को परेशान करना नहीं चाहते लेकिन अपने हक में उनकी मांग जायज है मौजूदा समय में उनका जो वेतनमान है वह 19 हजार 900 रुपए में उनको घर खर्चा चलाना बेहद मुश्किल है। उनका कहना है कि सरकार ने पिछले 40 सालों से कर्मचारियों की कोई भी इंक्रीमेंट नहीं की है। अगर सरकार उनकी मांगें तुरंत मान लेती है तो वह अपने काम पर जल्द वापस लौट जाएंगे।







