कुरुक्षेत्र, 14 अगस्त –कुरुक्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है,जहां स्कूल में करीब 22 बच्चे पीलिया की बीमारी का शिकार हो गए हैं.स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए स्कूल में पहुंची है और वहां पर उनके पानी टैंक इत्यादि की सफाई करवाई गई है. लेकिन स्कूल कितनी बड़ी लापरवाही से छोटे बच्चों की जान के साथ बड़ा खिलवाड़ हुआ है फिलहाल स्कूल के ऊपर स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है.
डॉक्टर ने बताया कि कुरुक्षेत्र के झांसा में एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करीब 22 बच्चे पीलिया की बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं. जिसका कारण है कि बच्चों ने स्कूल में दूषित पानी पिया है.जिसके चलते वह बीमार हुए हैं दो-तीन बच्चे सरकारी अस्पताल में भी दाखिल हुए थे,जिसके बाद उनके संज्ञान में है मामला आया है और 22 बच्चों में से करीब दो-तीन बच्चे अभी भी प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार अधीन है. उन्होंने कहा कि स्कूल में पीने के पानी के लिए एक अलग से टैंक बनाया गया था, जहां से पानी ऊपर बनी हुई टंकी में जाता था और वहां से बच्चे पानी पीते थे और उसे पानी के पीने की वजह से ही बच्चे पीले की बीमारी से ग्रस्त हुए हैं फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
स्कूल संचालक उषा गुप्ता का कहना ये
स्कूल संचालक उषा गुप्ता ने कहा कि कुछ बच्चों के सिर में दर्द और फीवर की शिकायत मिली थी,जिसके बाद उनका चेकअप कराया गया तो उनको पीलिया की बीमारी मिली पानी पीने की वजह से यह बच्चे बीमार हुए हैं लेकिन लगभग सभी बच्चों की रिकवरी हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कुछ सैंपल भी लिए गए हैं जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है.







