सिरसा (एकता): हरियाणा में कई जगह पर बा+ढ़ के पानी का जलस्तर कम हो रहा है। लेकिन कई इलाके अब भी इसकी चपेट में है। मीडिया सूत्रों के अनुसार कैथल में घग्गर का जलस्तर बढ़ा है। सिरसा-फतेहाबाद में फिलहाल कुछ राहत है। वहीं दूसरी तरफ ढाणियां अभी भी बा#ढ़ से प्रभावित है। बताया जा रहा है कि गुहला चीका में पानी का जलस्तर एक बार फिर 40 हजार क्यूसेक के पार चला गया।
बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण कई गांवों में फिर से खत+रा बढ़ गया है। गौरतलब है कि पिछले 2 दिन से हो रही बारिश से हालात फिर खराब हो गए। मौसम विभाग की ओर से 24 घंटे में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान जिले में औसतन 24 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। यमुना का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। 2 दिन की बारिश से रोहतक के लगभग 50 गांवों में 30 हजार एकड़ भूमि पानी में डूब गई। लोगों का जनजीवन फिर से अस्त-व्यस्त हो गया है।







