Home Crime राजधानी एक्सप्रेस में ब+म की सूचना मिलने से मची अफरा#तफरी, सोनीपत स्टेशन...

राजधानी एक्सप्रेस में ब+म की सूचना मिलने से मची अफरा#तफरी, सोनीपत स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

197
0

सोनीपत (एकता): सोनीपत रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नई दिल्ली से जम्मू तवी के लिए चली राजधानी एक्सप्रेस में ब+म की सूचना मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार स्टेशन पर ट्रेन को करीब साढ़े चार घंटे से तक रोका गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात यह ट्रेन नई दिल्ली से 9:01 बजे चली अचानक किसी ने गुप्त सूचना दी कि राजधानी एक्सप्रेस में बम है।

इसी दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीमों के साथ रोहतक से बुलाए गए ब+म निरोधक दस्ते ने ट्रेन की तलाशी शुरू की। पूरी ट्रेन की तलाशी ली गई। सभी यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतारा गया। बम की सूचना से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here