रेवाड़ी (एकता): हरियाणा में वैसे तो बहुत सारी जगह, खाने-पीने की मशहूर दुकानें, होटल हैं। लोग यहां दूर-दूर से स्वाद चखने के लिए पहुंचते हैं। आप तो जानते ही होंगे कि भारत में मिठाई के बिना कोई भी त्योहार पूरा नहीं होता।

त्योहारों के साथ-साथ मेहमान नवाजी में अगर मिठाई न हो तो सब फीका ही नजर आता है। ऐसी ही एक मशहूर दुकान हरियाणा के रेवाड़ी जिले में प्रभात स्वीट्स के नाम से मशहूर है। यहां मिठाइयां तो बनती ही हैं लेकिन यह ज्यादातर बर्फी के लिए प्रसिद्ध है। मीडिया सूत्रों के अनुसार लोगों को यहां की बर्फी सबसे ज्यादा पसंद है- खोया बर्फी, काजू बर्फी और नारियल बर्फी के अलावा भी कई अलग-अलग तरीके की बर्फी बनाई जाती है। हर बर्फी का रेट अलग-अलग है। खोया बर्फी 460 प्रति किलोग्राम, काजू बर्फी 700 रुपए प्रति किलोग्राम है।

खास बात यह है कि 38 सालों से लोग दूर-दूर से बर्फी का स्वाद चखने के लिए आते हैं। बता दें कि अभी धारुहेड़ा चुंगी पर ही एक दुकान प्रभात स्वीट्स और एक प्रभात स्वीट्स एंड सन के नाम से चल रही है। वहीं दूसरी तरफ दुकान के मालिक का कहना है कि उनकी बर्फी के स्वाद के पीछे सबसे बड़ा कारण है। बर्फी में रोजाना फ्रैश सामग्री डाली जाती है। यहां पर दूध की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता है।

बर्फी में सब अच्छी चीजों की क्वालिटी मिलाई जाती है। किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है। बता दें कि रेवाड़ी शहर की धारुहेड़ा चुंगी स्थित प्रभात स्वीट्स की शुरुआत वर्ष 1984 में स्वर्गीय लालाराम ने अपने भाई प्रभाती लाल सैनी के नाम से की थी। उनकी तीसरी पीढ़ी ये काम कर रही है।







