Home Accident फरीदाबाद में सड़क किनारे खड़े ट्राले से कार की टक्कर, तीन युवक...

फरीदाबाद में सड़क किनारे खड़े ट्राले से कार की टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल

1
0
Screenshot

फरीदाबाद में सड़क किनारे खड़े ट्राले से कार की टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल

फरीदाबाद। शहर के हार्डवेयर चौक पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे पांच युवकों की कार सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-56 निवासी रोहित अपने चार दोस्तों के साथ दौलतराम धर्मशाला में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे जब उनकी कार हार्डवेयर चौक के पास पहुंची, तो सड़क किनारे अंधेरे में खड़ा ट्राला दिखाई नहीं दिया। तेज रफ्तार कार सीधे ट्राले में जा घुसी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे बड़ा हादसा होने से बचाव हुआ। इस दुर्घटना में चालक रोहित सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हार्डवेयर चौक के आसपास स्थित फैक्ट्रियों में आने वाले भारी वाहन और ट्राले अक्सर सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट व्यवस्था नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। इससे पहले भी सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here