रोहतक (एकता): रोहतक जिले में बारिश से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। बता दें कि बुधवार सुबह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ग्रामीणों का दर्द जानने उनसे मिलने पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों के प्रति चिंता व्यक्त की। दरअसल बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
इसके अलावा हुड्डा ग्रामीण इलाकों का दौरा करने के लिए रवाना हुए। उन्होंने देखा कि कैसे बारिश से किसानों के सारे खेत बर्बाद हो गए हैं। गांव में पानी जमा होने से लोग परेशान नजर आए। इसके बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा दूसरे गांवों के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से प्रदेश में माहौल काफी खराब हो गया है। लोगों के घर, मकान, दुकानों तक सब अस्त-व्यस्त हो गई हैं।







