Home Crime एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम के हाथ लगी बढ़ी सफलता, 10 ग्राम...

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम के हाथ लगी बढ़ी सफलता, 10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

136
0

हरियाणा (अंकुर कपूर) आज यमुनानगर मे एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक बाइक पर मॉडल टाउन स्थित भगत सिंह पार्क से होता हुआ मॉडल टाउन में ही दशहरा ग्राउंड पर किसी को सप्लाई देने के लिए नशीले पदार्थ लेकर जाने थे उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार धर्म सिंह, सतीश, दलबीर सुखविंदर अमरजीत जी के टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी उनकी टीम ने भगत सिंह चौक से एक युवक को बाइक सहित काबू किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता पारीक गर्ग को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान शिवपुरी निवासी प्रवीण के नाम से हुई आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here