Home Haryana कैथल में मासूम शर्मा के समर्थन में आए वकील… मुख्यमंत्री को लिखा...

कैथल में मासूम शर्मा के समर्थन में आए वकील… मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

368
0
कैथल, 29 मार्च-कैथल में वकील अब हरियाणवीं सिंगर मासूम शर्मा के समर्थन में उतर आए हैं। वकीलों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनको न्याय दिलाने की मांग की है। हालांकि वकीलों ने गन कल्चर के गानों को बंद करने का समर्थन किया है, लेकिन उनका कहना है कि गाने बंद करने में केवल मासूम शर्मा के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया गया है। उसके गाने रिस्टोर किए जाएं।
गाने बंद होने की समाज में चर्चाएं
कैथल के वकील देवेंद्र शर्मा, मनू देव, सुमित शर्मा, दीपक कुमार वे अन्य वकीलों का कहना है कि हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के गाने बंद होने की समाज में चर्चाएं जोरों पर हैं। मासूम शर्मा के साथ हो रहे भेदभाव से समाज में आक्रोश है। सरकार के गन कल्चर और फूहड़ता वाले गाने बंद करने का वे समर्थन करते हैं, लेकिन बंद किए गए 10 गानों में से सात मासूम शर्मा के हैं।आजकल हजारों की संख्या में गन कल्चर के गाने यूट्यूब और अन्य जगह चल रहे हैं, जो हरियाणवी संस्कृति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में केवल मासूम शर्मा को टारगेट करना सरकार की मंशा पर प्रश्न चिह्न लगाता है। सरकार की इस कार्यवाही से प्रतीत होता है कि मासूम शर्मा के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों का हनन व दमन किया जा रहा है।
हरियाणवीं सिंगर के हटाए गए गाने रिस्टोर करें
वकीलों ने सरकार से मांग की है कि मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर मासूम शर्मा के साथ न्याय किया जाए। मामले में किसी एक व्यक्ति विशेष को टारगेट न किया जाए। या तो गन कल्चर के सभी गाने बैन किए जाएं, या फिर मासूम शर्मा के गानों को रिस्टोर किया जाए। इसके लिए सरकार विशेष कानून भी बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here