Home Ambala मेवात के नूंह में हुए वि+वाद पर गृह मंत्री अनिल विज का...

मेवात के नूंह में हुए वि+वाद पर गृह मंत्री अनिल विज का आया बड़ा बयान, कही यह बात

175
0

नूंह (एकता): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का नूंह वि+वाद पर बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार विज ने कहा कि ये विवाद किसी मास्टरमाइंड का रचा हुआ प्लेन है। जो अचानक हुआ। उन्होंने अधिकारियों को पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और जो भी आरोपी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। विज ने बताया कि इस वि#वाद के बाद नूंह में हालात नियंत्रण में हैं। नूंह में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के साथ-साथ क@र्फ्यू लगा दिया गया है।

हरियाणा के कई हिस्सों से भी फोर्स भेजी जा रही है। विज ने बताया कि केंद्र से 20 कंपनियां मंगवाई गई है और एयरफोर्स को भी स्टैंड बाई रखा गया है, ताकि अगर एयर लिफ्ट भी करना पड़े तो हम तैयार रहें। उन्होंने कहा कि इस विवाद में तीन पुलिस कर्मियों को गो+ली लगी, जो कि वेंटिलेटर पर हैं जिनका इलाज चल रहा है। अनिल विज ने सख्त लहजे में कहा कि इस मामले में जांच बिठा दी गई है और जो भी आरोपी सामने आएगा किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here